पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे।
वहीं सीएम मान से पहले आप छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वह पंजाब में कानून व्यवस्था सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी समेत कई मुद्दे उठाएंगे। इसके अलावा सांसदों से जुड़े विवाद और हालिया घटनाओं की जानकारी भी दी जा सकती है।
सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति भवन से केवल उन्हें ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।