Advertisementspot_imgspot_img
24.1 C
Delhi
Thursday, May 7, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

हमीरपुर नाव हादसा:यमुना में समाई शादी की खुशियां, छह की मौत; 22 घंटे बाद सभी शव बरामद, पूरे गांव में मातम – Hamirpur Boat Tragedy Six Dead In Yamuna River After Wedding Celebration Turns Fatal

Date:


Hamirpur News: जिले के कुरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौली गांव के मजरा कोतूपुर पटिया में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब यमुना नदी में नौ लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।


Hamirpur Boat Tragedy Six Dead in Yamuna River After Wedding Celebration Turns Fatal

यमुना में शवों की खोजबीन करता बचावदल
– फोटो : amar ujala



विस्तार

कुरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौली गांव के मजरा कोतूपुर पटिया में मंगलवार की शाम एक ऐसी त्रासदी हुई, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। बेटी की शादी की खुशियां मना रहे परिवार और मेहमानों के लिए यमुना काल बन गई। नदी पार कर तरबूज-खरबूजा खाने गए नौ लोगों से भरी नाव बीच धारा में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। करीब 22 घंटे चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह तक सभी शव बरामद किए गए।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img