Advertisementspot_imgspot_img
35.1 C
Delhi
Wednesday, April 29, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

ट्रंप और किंग्स चार्ल्स तृतीय हैं चचेरे भाई?:दोनों के बीच 500 साल पुराना रिश्ता! ऐसे जुड़ी रिश्ते की कहानी – Trump And King Charles Iii Are Cousins?: Relations Dates Back 500 Years! How Their Relationship Unfolds

Date:


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर एक दिलचस्प दावा सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच खून का रिश्ता हो सकता है और उन्हें 15वीं पीढ़ी के चचेरे भाई (बहुत दूर के रिश्तेदार) बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों का संबंध स्कॉटलैंड के एक पुराने शाही परिवार से जुड़ता है। उनका साझा पूर्वज 16वीं सदी का एक स्कॉटिश कुलीन व्यक्ति था, जिसे ‘थर्ड अर्ल ऑफ लेनॉक्स’ कहा जाता है। यह परिवार स्कॉटलैंड के राजा जेम्स द्वितीय ऑफ स्कॉटलैंड की वंशावली से जुड़ा हुआ था। इस तरह यह रिश्ता यूरोप के शाही इतिहास से होकर गुजरता है।

यह भी पढ़ें – अमेरिका दौरे पर किंग चार्ल्स- III: आज US कांग्रेस को करेंगे संबोधित; राष्ट्रपति ट्रंप से भी होगी मुलाकात

स्कॉटलैंड से जुड़ा हैं दोनों का कनेक्शन

इतिहास के मुताबिक, यह अर्ल ऑफ लेनॉक्स उस दौर में सत्ता संघर्ष का हिस्सा था, जब स्कॉटलैंड में राजगद्दी को लेकर कई लड़ाइयां चल रही थीं। 1526 में ‘बैटल ऑफ लिनलिथगो ब्रिज’ में उसकी हार हुई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी पीढ़ियां अलग-अलग शाही और कुलीन परिवारों में फैलती चली गईं। इसी वंश में आगे चलकर लॉर्ड डार्नली हुए, जिन्होंने मैरी, स्कॉटलैंड की रानी से शादी की। उनके बेटे बाद में इंग्लैंड के राजा बने, जिससे यह वंश सीधे ब्रिटिश राजघराने तक पहुंच गया। यही लाइन आगे चलकर आज के शाही परिवार यानी ‘हाउस ऑफ विंडसर’ से जुड़ती है। दूसरी तरफ, इसी परिवार की एक शाखा स्कॉटलैंड के अन्य कुलीन घरानों के जरिए आगे बढ़ी और कई पीढ़ियों बाद मैरी ऐनी मैकलियोड तक पहुंची, जो डोनाल्ड ट्रंप की मां थीं। वह 1930 में स्कॉटलैंड से अमेरिका गई थीं। उनके बेटे ही डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिससे यह कड़ी ट्रंप तक जुड़ती है। 

शाही वंश के दावे पर ट्रंप ने भी दी प्रतिक्रिया

इस दावे पर ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो वह बकिंघम पैलेस में रहना चाहेंगे और राजा से इस बारे में बात करेंगे। ट्रंप पहले भी ब्रिटिश शाही परिवार की तारीफ करते रहे हैं और खासकर किंग चार्ल्स को ‘मजबूत और शानदार इंसान’ बता चुके हैं।

फिलहाल अमेरिका के दौरे पर हैं किंग और क्वीन

इस बीच, किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। हाल ही में व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया गया, जहां अमेरिका और ब्रिटेन के रिश्तों को और मजबूत करने पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि किंग चार्ल्स अमेरिकी संसद (कांग्रेस) को भी संबोधित कर सकते हैं, जो एक ऐतिहासिक कदम होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी मां से जुड़ा किस्सा किया साझा

ट्रंप ने अपने भाषण में अपनी मां को याद करते हुए एक दिलचस्प बात भी बताई। उन्होंने कहा कि उनकी मां को ब्रिटिश शाही परिवार बहुत पसंद था और वह टीवी पर रॉयल कार्यक्रम बड़े ध्यान से देखती थीं। यहां तक कि उन्होंने युवा चार्ल्स को ‘प्यारा’ भी कहा था।

यह भी पढ़ें – Hormuz Tensions: ‘होर्मुज खोलने की मिन्नतें कर रहा ईरान’, ट्रंप का दावा- ये देश अपने अंत की ओर आगे बढ़ रहा

इतिहास की पुरानी कड़ियों से नए रिश्ते उजागर

यह रिपोर्ट दिखाती है कि इतिहास की पुरानी कड़ियां आज भी कैसे नए और दिलचस्प रिश्तों को उजागर कर सकती हैं। हालांकि यह रिश्ता बहुत दूर का है, लेकिन इससे यह जरूर पता चलता है कि दुनिया के बड़े नेता और शाही परिवार कहीं न कहीं एक ही ऐतिहासिक जड़ों से जुड़े हो सकते हैं।

अन्य वीडियो



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Katraj Snake Park, India: 10 things no one tells you about this tourist destination |

Tucked inside Pune’s sprawling Rajiv Gandhi Zoological...

Horoscope Tomorrow, April 30, 2026: Your zodiac insights await

AriesSome of you may receive a cash...

2026 Renault Triber launched: New features, pricing & key details

French carmaker Renault has launched the 2026...
Advertisementspot_imgspot_img