Advertisementspot_imgspot_img
35.1 C
Delhi
Wednesday, April 29, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर:पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी, दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दोनों घायल – Bulandshahr Triple Murder Exchange Of Fire Between Police And Criminals; Two Criminals Arrested In Encounter

Date:


यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार रात को मुंडाखेड़ा नहर के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हुई दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में 50-50 हजार के इनामी बदमाश रिंकू सैनी और भारत सैनी पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए खुर्जा की जटिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि यह दोनों बदमाश कोतवाली खुर्जा नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपी थे। इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था।

खुर्जा पुलिस गिरफ्तारी के बाद इन्हें हत्या में प्रयुक्त असलाह और डीवीआर को बरामद करने के लिए लेकर गई थी, तभी इन दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

खुर्जा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से डीवीआर, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Katraj Snake Park, India: 10 things no one tells you about this tourist destination |

Tucked inside Pune’s sprawling Rajiv Gandhi Zoological...

Horoscope Tomorrow, April 30, 2026: Your zodiac insights await

AriesSome of you may receive a cash...

2026 Renault Triber launched: New features, pricing & key details

French carmaker Renault has launched the 2026...
Advertisementspot_imgspot_img