Advertisementspot_imgspot_img
33.1 C
Delhi
Friday, May 8, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Cm बनने की खबर सुन स्टेडियम पहुंचे विजय के समर्थक, बंद मिले गेट तो रो पड़े फैंस; वीडियो हुआ वायरल – Heartbroken Vijay Fan Breaks Down After Hes Not Sworn In As Tamil Nadu Cm

Date:


बुधवार को अफवाहें उड़ी थीं कि अभिनेता से नेता बने विजय गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चुनाव में बढ़त लेने की खबरों के बाद विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की थी और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था। लेकिन बताया गया कि बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला और TVK को कहा गया कि उनके पास बहुमत नहीं है।

रो पड़े विजय के फैंस


पीटीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम का माहौल दिखाया गया, जहां शपथ ग्रहण समारोह होने की बात कही जा रही थी। विजय के फैंस गुरुवार सुबह से ही वहां पहुंच गए थे, लेकिन पूरे दिन स्टेडियम के गेट बंद रहे। इसके बाद उनके समर्थक काफी निराश हो गए। 

ये भी पढ़ें- Movie Daadi Ki Shaadi Review: इमोशंस परोसने निकली फिल्म ट्विस्ट्स में उलझी, कपिल शर्मा भी नहीं जमा पाए रंग

एक महिला फैन ने रोते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं इस कार्यक्रम के लिए बिना किसी को बताए यहां आई थी। मुझे नहीं पता था कि यह रद्द हो गया है। अब यहां आकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं अभी भी सदमे में हूं। यहां आ तो गई हूं, लेकिन अब वापस भी नहीं जा पा रही।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सुबह से अब तक मुझे कोई जानकारी नहीं मिली। जीत के बाद भी क्या कोई बदलाव नहीं होगा? मुझे लगा था कि सब तय हो चुका है और वो जरूर आएंगे। लेकिन अब मैं बहुत शॉक और कन्फ्यूज हूं।’ एक और परिवार भी विजय के शपथ ग्रहण का इंतजार करते हुए स्टेडियम के बाहर खड़ा था। उन्होंने भी अचानक बदले हालात पर हैरानी जताई।





Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img