Advertisementspot_imgspot_img
32.1 C
Delhi
Friday, May 8, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Govt Formation Live:विजय बोले- Dmk या Aiadmk ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी Tvk विधायक – State Government Formation Live: Political Developments Across Tamil Nadu, Assam, West Bengal, Kerala And Pudu

Date:


08:54 AM, 08-May-2026

पश्चिम बंगाल में लोगों ने दबाव में वोट डाला: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान लोगों ने दबाव में वोट डाला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया।

कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान अत्यधिक दबाव और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती से लोकतंत्र कमजोर हुआ है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है और वह राजनीति में महिलाओं के आगे बढ़ने को बर्दाश्त नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में क्या हुआ है। लोकतंत्र को खत्म करने का तरीका निकाल लिया गया है। शायद ही किसी ने लोकतंत्र को उतना नुकसान पहुंचाया हो जितना भाजपा ने पहुंचाया है। वे महिलाओं का आगे बढ़ना कभी नहीं देख सकते। यहां मतदान जरूर हुआ है, लेकिन लोगों ने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि दबाव में वोट किया है। 

 

08:39 AM, 08-May-2026

Govt Formation LIVE: टीवीके अध्यक्ष विजय ने दी चेतावनी

अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके में से कोई भी सरकार बनाने का दावा करता है, तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। यह फैसला डीएमके और एआईएडीएमके में हुई दो अहम बैठकों के बाद लिया गया। टीवीके को अब शक है कि दोनों पार्टियां मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं और उस पार्टी को बाहर कर रही हैं, जिसे जनता का समर्थन मिला है।

टीवीके का कहना है कि वह 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यपाल को उसे सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। लेकिन इससे पहले राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया और कहा कि उनके पास बहुमत नहीं है। उन्होंने विजय की उस योजना को भी स्वीकार नहीं किया, जिससे बहुमत पूरा किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, दूसरी बैठक के बाद राज्यपाल ने कहा कि विजय को 118 विधायकों के समर्थन के पत्र देने होंगे। राजभवन की ओर से कहा गया कि विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत साबित नहीं हुआ है।

टीवीके को बहुमत के लिए 10 सीटों की कमी है। कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन उसे मिला हुआ है। बाकी सीटों के लिए वाम दलों और कुछ छोटी पार्टियों से बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अदालत जाने की भी तैयारी कर रही है।

वहीं, डीएमके ने आज बैठक की जिसमें चार प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन को आपात निर्णय लेने का अधिकार देना शामिल है। डीएमके ने कहा कि उनका लक्ष्य दोबारा चुनाव से बचना और स्थिर सरकार बनाना है। डीएमके ने स्थिति को गंभीर बताते हुए अपने सभी विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में रहने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, यह भी चर्चा है कि एआईएडीएमके के नेतृत्व में बाहर से समर्थन देकर सरकार बनाने का विकल्प भी देखा जा रहा है।

डीएमके के कुछ युवा नेता चिंतित हैं कि अगर विजय सत्ता में आए तो वे एमजी रामचंद्रन जैसे मजबूत नेता बन सकते हैं, जिन्हें हटाना मुश्किल होगा। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिनमें एमके स्टालिन भी शामिल हैं, अभी इस विचार से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। वे इस बात से चिंतित हैं कि दशकों से विरोधी रही पार्टियां एक साथ आएंगी तो जनता की प्रतिक्रिया कैसी होगी। एआईएडीएमके भी फिलहाल इंतजार की स्थिति में है। कुछ नेता टीवीके से गठबंधन के पक्ष में हैं। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।

 

08:19 AM, 08-May-2026

पश्चिम बंगाल:राज्यपाल रवि ने भंग की विधानसभा 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि गुरुवार को राज्य की विधानसभा भंग कर दी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। लोक भवन, पश्चिम बंगाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह आदेश भारत के संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार जारी किया गया है। इससे दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। 

08:18 AM, 08-May-2026

डीएमके विधायकों से बोले स्टालिन- एआईएडीएमके मांग रही समर्थन

तमिलनाडु की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने अपने विधायकों को बताया कि एआईएडीएमके ने सरकार बनाने के लिए डीएमके से समर्थन मांगा है, ताकि टीवीके प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोका जा सके। सूत्रों के अनुसार, डीएमके विधायकों ने अंतिम फैसला स्टालिन पर छोड़ दिया है। वहीं, एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को राज्यपाल आरएन रवि से मिलने का समय मांगा है।

08:10 AM, 08-May-2026

Govt Formation LIVE: विजय बोले- DMK या AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी TVK विधायक

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव टीटी शणमुगम ने कहा कि संविधान के अनुसार, तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा बनने के बाद तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को सबसे पहले सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। शणमुगम ने कहा, संविधान के मुताबिक टीवीके को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हमने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी और अब राज्य में त्रिशंकु विधानसभा है। 

उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि को टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी बढ़त में है। शणमुगम ने कहा, सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को विजय को बुलाना चाहिए, क्योंकि वह आगे चल रहे हैं। लेकिन अब राज्यपाल कह रहे हैं कि हाईकोर्ट का आदेश है, जो सही नहीं है। माकपा नेता ने आगे कहा कि पार्टी शुक्रवार को होने वाली अपनी बैठक के बाद टीवीके को समर्थन देने पर अंतिम फैसला करेगी। शणमुगम ने यह भी पुष्टि की कि माकपा नेताओं ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की और राज्य की बदलती राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

 



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img