Advertisementspot_imgspot_img
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Gt Vs Rcb Live Score:आरसीबी को दूसरा झटका, विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट; रबाडा को मिली सफलता – Gt Vs Rcb Ipl Live Score: Gujarat Titans Vs Royal Challengers Bangalore Today Match Scorecard Updates

Date:


07:50 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को राशिद खान को कैच कराया। वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब देवदत्त पडिक्कल का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं।

07:44 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने राशिद खान के हाथों जैकब बेथेल को कैच कराया। 

07:30 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:10 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

07:03 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी भी किसी बदलाव के बगैर उतरी है।

06:56 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: पिच का हाल

पिच और मौसम की बात करें तो अहमदाबाद की यह वही पिच है जहां पिछले आईपीएल फाइनल में बड़ा स्कोर बना था। इस बार भी यहां रन बनने की पूरी संभावना है, हालांकि तेज गर्मी (करीब 43 डिग्री) के चलते पिच को थोड़ा ज्यादा पानी दिया गया है, जिससे यह संतुलित रह सकती है। कुल मिलाकर यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां जीत से आरसीबी टॉप पर पहुंच सकती है, वहीं गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने का मौका है।

06:55 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: जितेश पर रहेंगी नजरें

आरसीबी की बात करें तो जितेश शर्मा का प्रदर्शन विकेटकीपिंग में तो शानदार रहा है, लेकिन बल्लेबाजी में वह अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। टीम को उम्मीद होगी कि वह जल्द ही अपनी लय हासिल करेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले सीजन में किया था।

06:55 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: राशिद खान का फॉर्म बना चिंता का सबब

गुजरात के लिए एक और चिंता का विषय राशिद खान का फॉर्म है। आमतौर पर बेहद किफायती और विकेट लेने वाले राशिद पिछले कुछ मैचों में महंगे साबित हुए हैं और विकेट भी कम मिले हैं। ऐसे में टीम को उनसे वापसी की उम्मीद होगी, खासकर आरसीबी जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ।

06:52 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: गुजरात के मध्यक्रम को दिखाना होगा दम

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी का शीर्ष क्रम रहा है, जिसमें शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर मौजूद हैं। तीनों ने टीम के लगभग 70% रन बनाए हैं। लेकिन मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। टीम प्रबंधन ने हाल के मैचों में जेसन होल्डर को शामिल कर संतुलन बनाने की कोशिश की है, लेकिन अभी भी निरंतरता की कमी दिख रही है। खासकर राहुल तेवतिया का रोल स्पष्ट नहीं है, जिन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल पा रहे हैं।

06:50 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: गुजरात की आरसीबी से टक्कर

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाला मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती हैं। आरसीबी इस मैच में शानदार लय के साथ उतरेगी, खासकर पिछले मुकाबले में 200 से अधिक रन का लक्ष्य आसानी से हासिल करने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। उनकी बल्लेबाजी इस सीजन में आक्रामक रही है, वहीं गेंदबाजी आक्रमण भी बेहद प्रभावशाली नजर आया है। जोश हेजलवुड बेहतरीन फॉर्म में हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार नई और पुरानी दोनों गेंदों से खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने भी अपनी सधी हुई गेंदबाजी से टीम को अहम संतुलन प्रदान किया है।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Take-Two CEO Strauss Zelnick Talks ‘GTA 6’ Jitters, Zynga Turnaround

Take-Two Interactive CEO Strauss Zelnick admitted that he’s wrestling...

Pingla assembly election results 2026 | India News

Pingla in Paschim Medinipur district is currently...
Advertisementspot_imgspot_img