07:08 PM, 01-May-2026
RR vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: एडम मिल्ने, दसुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेविड मिलर, विपराज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार।
07:01 PM, 01-May-2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रियान पराग ने बताया कि रवि बिश्नोई को दसुन शनाका की जगह मौका मिला है, वह इम्पैक्ट प्ले। वहीं, शुभम दुबे भी खेलते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। उन्हें दुष्मंथा चमीरा की जगह मौका मिला है। वहीं, डेविड मिलर आज के मैच नहीं खेलेंगे। पथुम निसांका और आशुतोष शर्मा एकादश का हिस्सा हैं।
06:36 PM, 01-May-2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान का मजबूत पक्ष
- राजस्थान का शीर्ष क्रम काफी आक्रामक रहा है।
- युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी डर के जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का शुरू से ही डटकर सामना किया है तो वहीं यशस्वी जायसवाल भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
- राजस्थान के लिए एक और सकारात्मक बात यह है कि धीमी शुरुआत के बाद अब उनका मध्य क्रम भी लय में लौट आया है।
06:36 PM, 01-May-2026
RR vs DC Live Score: गेंदबाजी विभाग होगा मजबूत
गेंदबाजी के मोर्चे पर दिल्ली के लिए कुछ अच्छी खबरें भी हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक मई से खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लुंगी एनगिडी के उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टार्क का टीम में शामिल होना दिल्ली के लिए एक बहुत ही जरूरी और सही समय पर मिला सहारा साबित हो सकता है। उम्मीद है कि वे काइल जैमीसन या दुष्मंता चमीरा में से किसी एक की जगह लेंगे।
06:34 PM, 01-May-2026
RR vs DC Live Score: क्या है दिल्ली की चिंता?
- दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है।
- केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों ने बीच-बीच में अच्छा योगदान दिया है लेकिन पूरी टीम मिलकर एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।
- पिछले मैच में अभिषेक पोरेल ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को शर्मनाक स्कोर पर ऑल आउट होने से बचाया था।
06:33 PM, 01-May-2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान का दिल्ली से सामना
दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले कुछ मैच के निराशाजनक नतीजों पर विचार के लिए अधिक समय नहीं है। टीम को शुक्रवार को आईपीएल मैच में आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है। अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम के लिए यह सत्र काफी मुश्किलों भरा रहा है। पिछले दो मैच में टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने 250 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन विरोधी टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गए।
06:27 PM, 01-May-2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान ने टॉस जीता, दिल्ली के खिलाफ पहले किया बल्लेबाजी का फैसला; दोनों की प्लेइंग-11
IPL Live Cricket Score, RR vs DC Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली की नजरें लगातार तीन हार के बाद जीत की पटरी पर लौटने पर होंगी। वहीं, राजस्थान यह मुकाबला जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करना चाहेगी।