Advertisementspot_imgspot_img
27.1 C
Delhi
Friday, May 8, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Trump:रूस-यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम का ट्रंप ने किया एलान, 1000-1000 कैदियों की होगी अदला-बदली – Russia-ukraine War: Trump Announce 3 Day Ceasefire Between Russia-ukraine, 1000 Prisoners Each To Be Exchanged

Date:


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि 9 मई से 11 मई तक रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं होगी और हथियारों से हमला भी रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें- US Iran war: ईरान ने अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत का दावा किया, ट्रंप बोले- संघर्ष विराम जारी

‘रूस के विक्ट्री डे समारोह के दौरान लागू रहेगा सीजफायर’

ट्रंप ने कहा कि यह युद्धविराम रूस के विक्ट्री डे समारोह के दौरान लागू रहेगा। रूस हर साल 9 मई को द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की याद में विक्ट्री डे मनाता है। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि यूक्रेन ने भी द्वितीय विश्व युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी, इसलिए यह समय दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।


दोनों पक्ष 1000-1000 कैदियों की करेंगे अदला-बदली

उन्होंने बताया कि इस सीजफायर के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच 1000-1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली भी की जाएगी। ट्रंप के मुताबिक, यह पहल उन्होंने सीधे तौर पर की थी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस पर सहमति जताई है।

‘युद्ध खत्म होने की शुरुआत’

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह कदम लंबे समय से चल रहे खूनी युद्ध को खत्म करने की दिशा में बड़ी शुरुआत साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त कराने को लेकर बातचीत लगातार जारी है और दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना पहले से ज्यादा बढ़ती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- US: ‘अमेरिका की क्यूबा पर हमले की कोई योजना नहीं’, ट्रंप के साथ बंद कमरे में मुलाकात के बाद बोले लूला

चार साल से वक्त से रूस-यूक्रेन के बीच जंग

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है। इस संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। ऐसे में तीन दिन के युद्धविराम और कैदियों की अदला-बदली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

TTV asks governor to invite EPS to form govt; missing MLA found | Chennai News

CHENNAI: Hours after Tamilaga Vettri Kazhagam chief...

62-year-old Indian-American man to be denaturalized for $2.5 million fraud, false information

Indian-American businessman Debashis Ghosh to lose US citizenship...

Supreme Court turns down scamster’s plea to club FIRs | India News

NEW DELHI: The Supreme Court Friday said...
Advertisementspot_imgspot_img