Advertisementspot_imgspot_img
32.1 C
Delhi
Wednesday, April 29, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

बंगाल का सियासी रण:पोलिंग बूथ पर खूनी संघर्ष, भाजपा-tmc कार्यकर्ता भिड़े, सुरक्षाबलों ने किया लाठीचार्ज – West Bengal Election Violence North 24 Parganas Tmc Bjp Clash

Date:


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान उत्तर 24 परगना जिले में भारी हिंसा की खबर सामने आई है। मतदान के आखिरी घंटों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना जिले के बूथ नंबर 120, अरबिंदा रैली क्षेत्र की है। मतदान प्रक्रिया जारी रहने के दौरान ही दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।


अर्जुन सिंह ने लगाया आरोप

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर भेजा गया। भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Bomb Threats: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ईमेल; CM नायब को सीधी चुनौती

चुनाव आयोग की पैनी नजर

चुनाव आयोग इस घटना पर पैनी नजर बनाए हुए है। बूथ संख्या 120 पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तनाव काफी समय से बना हुआ था। जैसे ही मतदान अंतिम दौर में पहुंचा, हिंसा भड़क उठी। वीडियो फुटेज में कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे पर हमला करते और अपशब्दों का प्रयोग करते देखा गया है। सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया। 



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img